एटा:-गांव उद्देतपुर में स्टेबलाइजर चोरी के शक में युवक व परिवार पर हमला, चार लोग घायल
संवादाता अमन अहमद।
एटा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव उद्देतपुर में रविवार को मारपीट की बड़ी घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार गांव के ही कुछ लोगों ने स्टेबलाइजर चोरी का आरोप लगाकर एक युवक के घर पर धावा बोल दिया। पीड़ित युवक का आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक हमलावर जबरन घर में घुस आए और लाठी-डंडों से परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक समेत दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष ने थाने में लिखित तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।












