काम के दबाव से परेशान ग्राम पंचायत सचिवों ने दी आंदोलन की चेतावनी

काम के दबाव से परेशान ग्राम पंचायत सचिवों ने दी आंदोलन की चेतावनी

संवादाता अमन अहमद।

एटा। सरकारी कामकाज के बढ़ते दबाव को लेकर ग्राम पंचायत सचिवों ने नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार को जीटी रोड पर दर्जनों सचिव एकत्र हुए और अपनी समस्याओं पर चर्चा की। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सचिवों ने बताया कि जनपद की रैंकिंग सुधारने के लिए अधिकारियों द्वारा दिन-रात दबाव बनाया जा रहा है। सचिवों का आरोप है कि उन्हें अवकाश के दिनों में भी कार्य करने को बाध्य किया जाता है। यहां तक कि रात में चौपाल लगाने और मुख्यमंत्री के लक्ष्य 2047 को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी दी गई है। इससे उनका पारिवारिक जीवन और व्यक्तिगत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कई बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे विकास भवन जाकर फिर से ज्ञापन देंगे और आंदोलन शुरू करेंगे। सचिवों ने यह भी कहा कि छुट्टी के दिनों में बुलाकर की जा रही कार्यवाही प्रताड़ना जैसी है, जिसके चलते वे पारिवारिक जिम्मेदारियां और धार्मिक पर्व तक नहीं निभा पा रहे हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal