रजबहा की खांदी कटने से ग्रामीणों का भारी नुकसान
खेत और गृहस्थी का सामान जलमग्न, पशु चिकित्सालय भी प्रभावित
बृजेन्द्र मौर्य की रिपोर्ट खखरेरू, फतेहपुर । खखरेरू नगर पंचायत स्थित खखरेरू माइनर की खांदी रात में अचानक टूट गई, जिससे आसपास के खेत और बगीचों में खड़ी फसलें और ग्रामीणों का गृहस्थी का सामान पानी में डूब गया। रक्षपालपुर निवासी राजा सिंह ने बताया कि उनकी ढाई बीघा धान की पकी फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई। वहीं उदयवीर सिंह की पत्नी कौशल्या ने कहा कि बगीचे की रखवाली के दौरान उनका पूरा खाने-पीने का सामान 5 कुंतल गेहूं, 35 किलो चावल, 40 किलो आटा, 5 किलो दाल और पशुओं के लिए रखा भूसा पानी में बह गया।
ग्रामीणों ने नगर पंचायत और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। खांदी टूटने के कारण राजकीय पशु चिकित्सालय का प्रांगण भी जलमग्न हो गया, जिससे वहां आने वाले लोगों को भारी कठिनाई हुई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण माइनर की खांदी को बांधने में सफल रहें।
ये भी पढ़ें एटा में एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने संभाली कमान, शोभायात्रा को लेकर किया पैदल गश्त












