सड़क पर खड़ा पेड़ निगल गया एक और जिंदगी

सड़क पर खड़ा पेड़ निगल गया एक और जिंदगी

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत !

बृजेन्द्र मौर्य की रिपोर्ट किशनपुर, फतेहपुर । किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी मोड़ के पास शनिवार देर रात एक बाइक हादसे में घायल 30 वर्षीय युवक सोनू की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब सोनू अपने साथ औरैया की रहने वाली सरोज देवी को रिश्तेदारी से घर छोड़ने जा रहे थे। बाइक रारी मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े सूखे आम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सरोज देवी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि सोनू को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर खड़ा सूखा आम का पेड़ कई हादसों का कारण बन चुका है। बावजूद इसके पीडब्ल्यूडी और वन विभाग की उदासीनता बरकरार है, जिससे सड़क पर लगातार हादसे हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें रजबहा की खांदी कटने से ग्रामीणों का भारी नुकसान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें