बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे
पटना/जमुई: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित होंगे। चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार, पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, जबकि दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को कराए जाने हैं।
जमुई की चार विधानसभा सीटें दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान के लिए शामिल होंगी। इस संबंध में अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी की जाएगी।
जमुई के जिलाधिकारी नवीन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाएंगे। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों के बारे में भी बताता।
ये भी पढ़ें सड़क पर खड़ा पेड़ निगल गया एक और जिंदगी












