टहरौली में अनाज से भरी किसान की लोडिंग गाड़ी को किसने रोका,अर्दली पर लगा पैसा मांगने का आरोप
संवाददाता अनिल कुशवाहा
(झांसी) तहसील टहरौली के टोड़ीफतेहपुर क्षेत्र से आए किसान मातादीन चौरसिया अपना गेहूं लोडिंग गाड़ी में गेहूं भरकर बेचने के लिए झांसी लेकर जा रहे थे तभी टहरौली के पंजाब नेशनल बैंक के पास उपजिलाधिकारी टहरौली की बिना मौजूदगी में आए दो पुलिस कर्मियों एवं अर्दली उमेश कुमार ने किसान की गेहूं भरी गाड़ी को रोक लिया और कहने लगे कि गाड़ी तहसील लेकर चलो वहीं निपटारा किया जाएगा जिसके बाद किसान ने कहा कि मेरी गाड़ी में गेहूं भरा हुआ है अगर कोई और फसल मिली तो हमारे ऊपर कार्यवाही की जाए वहीं किसान ने आरोप लगाया कि पैसों की मांग की जा रही थी लेकिन जिलाधिकारी झांसी को दूरभाष पर बात कर सूचना दी एवं पत्रकारों के मौके पर पहुंचने के बाद गाड़ी को छोड़ दिया गया क्या टहरौली में उपजिलाधिकारी के यहां तैनात कर्मचारियों को सभी को खुली छूट मिल गई है कि चेकिंग करो जिससे आने जाने वाले किसानों को परेशानी हो रही है घबराए किसान ने कहा कि अपना अनाज बेचने के लिए ही अधिकारियों के द्वारा परेशान किया तो में आत्मदाह कर लूंगा मुझे परेशान किया जा रहा और पैसों की मांग की जा रही है
इसे भी पढ़ें ???? ???? फतेहपुर तुरावली पुरवा में प्रशासन ने कांग्रेसियों को रोका












