समाज के विकास के लिए युवाओं का योग दान जरुरी–राम लखन विश्वकर्मा
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
यूपी जनपद प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में दूर दूर तक विख्यात प्रतापगढ़ मानिकपुर के मां ज्वालादेवी धाम प्रांगण में स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर मानिकपुर ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों की बैठक मानिकपुर मंदिर प्रांगण पर आहुत की गई। जिसमें सम्बोधित करते हुए मन्दिर के अध्यक्ष राम लखन विश्वकर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया के इस जमाने मे समाज के विकास के लिए युवा समाज में बदलाव लाने के लिए एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में उभरना होगा। वे राजनीतिक, सामाजिक और सामुदायिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। इसके साथ ही युवा को आगे बढ़कर बुजुर्गों के दिशा निर्देशन मे हर क्षेत्र मे मजबूती के साथ लगकर संघर्ष करना पड़ेगा ,तभी समाज और देश का विकास सम्भव हो पाएगा और हम लोगो को समय के हिसाब से बदलने की आवश्यकता है। इसके अलावा उसी उद्देश्य की पूर्ति को ध्यान मे रखते हुए मंदिर ट्रस्ट के विकास को नयी राह ले जाने की सोच के साथ कई वर्षों की कार्य शैली व मंदिर के प्रति सच्ची निष्ठा लगाव को देखते हुए क्षेत्र के सम्मानित अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महा सभा के प्रदेश सचिव राजकुमार विश्वकर्मा पुत्र श्री छोटेलाल विश्वकर्मा ग्राम जनवामऊ काला कांकर कुंडा प्रतापगढ़ को विश्वकर्मा मंदिर मानिकपुर ट्रस्ट के प्रमुख पद उपाध्यक्ष पर नियुक्त किया गया। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि इस पूर्ण विश्वास के साथ आप निष्पक्षता व ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए विश्वकर्मा मंदिर मानिकपुर ट्रस्ट के विकास में अपना विशेष योगदान देंगे।इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक श्यामलाल विश्वकर्मा, मंदिर अध्यक्ष श्यामलाल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष वह पुरोहित जगदेव प्रसाद विश्वकर्मा, सचिन फूलचंद विश्वकर्मा, बड़कू विश्वकर्मा, छेदीलाल विश्वकर्मा, दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा, नरोत्तम विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा शिवलाल विश्वकर्मा,दरोगा विश्वकर्मा आदि सभी लोग उपस्थित रहें।
ये भी पढ़ें भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर और DCM की आमने-सामने टक्कर, बड़ा हादसा टला












