डेरवा में खाद्य सचल दल ने 05 नमूने संग्रहित करते हुये 85 किलोग्राम डोडा बर्फी व कलाकन्द एवं मिल्क केक कराया नष्ट

डेरवा में खाद्य सचल दल ने 05 नमूने संग्रहित करते हुये 85 किलोग्राम डोडा बर्फी व कलाकन्द एवं मिल्क केक कराया नष्ट, मिठाई विक्रेताओं में मचा हड़कंप

संवाददाता रोहित वर्मा 

दैनिक चक्र न्यूज 

जेठवारा-प्रतापगढ़:- दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-॥ अभय कुमार सिंह के निर्देशन तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने बुधवार को डेरवा बाजार सहित विभिन्न बाजारों में अभियान चलाया। जनपद के विभिन्न बाजारों में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अनुरूप न होने के संदेह पर 05 खाद्य पदार्थों का नमूना संग्रहित किया गया तथा विश्लेषण हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किये गये। खाद्य सचल दल द्वारा डेरवा स्थित मोदनवाल मिष्ठान निर्माण इकाई से डोडा बर्फी, कलाकन्द एवं मिल्क केक का एक-एक नमूना संग्रहित करते हुए डोडा बर्फी, कलाकन्द एवं मिल्क केक 85 किलोग्राम प्रति कि0ग्रा0 की कीमत रूपये 150 कुल कीमत रूपये 12750 नष्ट कराया गया। खाद्य सचल दल में रोशन सिंह, यादव संजय कुमार नन्हकू, संतोष कुमार दूबे, शहाब उद्दीन सिद्दीकी, डा0 तूलिका शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे। अभियान के दौरान थाना जेठवारा प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार यादव तथा डेरवा चौकी प्रभारी वारिद अपने दलबल के साथ मौजूद रहे। यह कार्रवाई दीपावली से पूर्व खाद्य वस्तुओं में मिलावट पर रोक लगाने की दिशा में विभाग की सख्ती को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें समाज के विकास के लिए युवाओं का योग दान जरुरी–राम लखन विश्वकर्मा 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें