मैनपुरी में ट्रैफिक पुलिस की सख़्त कार्रवाई

मैनपुरी में ट्रैफिक पुलिस की सख़्त कार्रवाई

संवाददाता – पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को ईशन नदी के पुल पर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने चारपहिया वाहनों के काले शीशे (ब्लैक फिल्म) हटवाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि सड़क सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जिन वाहन चालकों ने नियमों का पालन नहीं किया, उनके खिलाफ चालान की कार्यवाही की गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों पर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म का उपयोग न करें।

इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के साथ कई सिपाही और अधिकारी मौजूद रहे। अभियान के चलते कुछ समय के लिए पुल पर जाम की स्थिति भी बनी रही, लेकिन पुलिस कर्मियों ने तत्परता से स्थिति को नियंत्रित किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें