त्योहारों से पहले एटा पुलिस मुस्तैद
संवाददाता काव्यांश रावत
एसएसपी ने शहर में फोर्स के साथ निकाली पैदल गश्त
एटा। त्योहारों के मद्देनज़र एटा पुलिस सतर्क मोड पर आ गई है। रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एटा ने स्वयं शहर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त निकाली। उन्होंने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने और जनता से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारों और राहगीरों से बातचीत कर त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील भी की। त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई इस पैदल गश्त के दौरान पुलिस की सक्रियता और सख्ती देखकर लोगों में सुरक्षा की भावना और भरोसा मजबूत हुआ।
एसएसपी ने कहा कि “जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”












