अयोध्या दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीपों से जगमगाई नगरी, फिर बना विश्व रिकॉर्ड 

अयोध्या दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीपों से जगमगाई नगरी, फिर बना विश्व रिकॉर्ड 

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत 

अयोध्या।भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर दीपों की रौशनी में नहाई और इतिहास रच दिया। इस वर्ष के भव्य दीपोत्सव 2025 में सरयू तट पर 26 लाख 17 हजार 215 दीपक जलाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया गया।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम की मौजूदगी में यह उपलब्धि दर्ज की गई। पूरे राम की पैड़ी और आसपास के घाटों पर सजे लाखों दीपों की लौ से पूरा अयोध्या नगरी स्वर्णिम आभा में चमक उठी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर इस ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ किया। इस मौके पर रामायणकालीन झांकियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आतिशबाजी ने दीपोत्सव की भव्यता को और बढ़ाया श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ इस अद्भुत नजारे को अपने कैमरों में कैद किया।अयोध्या का दीपोत्सव अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक बन चुका है।

ये भी पढ़ें त्योहारों से पहले एटा पुलिस मुस्तैद

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal