प्रतापगढ़ में अधिवक्ता पर दिन दहाड़े चाकू से हमला
UP प्रतापगढ़: जिले के श्रीराम चौराहे पर दिनदहाड़े अधिवक्ता पर चाकू से हमला किया गया। हमले के दौरान अधिवक्ता सुभाष चंद्र की हालत गंभीर हो गई। हमलावर ने अधिवक्ता के साथी के साथ मिलकर चलती बाइक पर गला काट दिया। गंभीर स्थिति में अधिवक्ता को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हमलावर अधिवक्ता के साथ तहसील जा रहा था और पुरानी रंजिश के कारण हमले की आशंका है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी है। आरोपी अधिवक्ता के गांव का पड़ोसी बताया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें “हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा”: CM योगी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा मुख्यमंत्री ने?












