लोकसभा में वक्फ बिल पेश, सांसद चंद्रशेखर आजाद और डिंपल यादव ने रखी अपनी राय

लोकसभा में भारी हंगामे की बीच बुधवार वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया गया. बिल पेश होने से विपक्षी सांसदों ने अपनी प्रतिक्रिया दी और सरकार पर जमकर निशाना साधा

उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सदन की मौजूदा स्थिति सबके सामने है। आज देश का हर कमजोर वर्ग यह देख रहा है कि वास्तव में कौन उनके साथ खड़ा है और कौन सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाना चाहता है। इस समय पूरे देश की नजर संसद पर टिकी हुई है।

मुस्लिम समुदाय को ईदी

बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा, ‘ विपक्ष जो वोट बैंक की राजनीति कर रहे थे वो आजीवन के लिए खत्म होने जा रहा है. उनका वोट जा रहा है. तो उनकी ये पीड़ा और दुख जायज है. प्रधानमंत्री मोदी इस बिल द्वारा कई जन्मों तक मुस्लिम समुदाय को ईदी देने वाले हैं.’

वहीं भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, ‘.एक बहुत बड़ा तबका है जो वक्फ के नाम पर जुड़े हुए भू-माफियाओं, रियल स्टेट लोगों की ताकत के शिकंजे में पहले से ही रहा है।

उन्होंने कहा, विपक्ष गरीब लोगों की चिंता नहीं की, तलाकशुदा महिलाओं, विधवा मुस्लिम बहनों की चिंता नहीं की लेकिन अब जब वक्फ बोर्ड में इन सभी के उद्धार का प्रावधान हो गया है तो उन्हें लगता है कि इनका वोट बैंक खिसक जाएगा. विपक्ष अफवाह फैलाना बंद करे.’

ये भी पढ़ें अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें