अवैध कॉलोनियों पर चला जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) का शिकंजा

अवैध कॉलोनियों पर चला जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) का शिकंजा

जिला क्राइम रिपोर्टर – सागर गोयल: पानीपत में जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) सुमित मलिक के नेतृत्व में गुरुवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रशासनिक टीम ने लगभग 18 एकड़ क्षेत्र में फैली 3 अवैध कॉलोनियों, 2 अवैध संरचनाओं तथा लगभग 40 डीपीसी (DPCs) को ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई राजस्व एस्टेट सिवाह खेड़ी, राजा खेड़ी एवं उग्रा खेड़ी क्षेत्रों में की गई। पुलिस बल की मौजूदगी में पूरा तोड़फोड़ अभियान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को भी चेतावनी दी कि किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा।

जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) सुमित मलिक ने आमजन से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में भूखंड न खरीदें, क्योंकि ऐसे क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधा — जैसे सड़क, बिजली, पानी या सीवरेज — उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग की ओर से नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नगर योजनाकार ने यह भी कहा कि यह अभियान भविष्य में और तेज किया जाएगा ताकि अवैध कॉलोनियों के प्रसार पर पूर्ण रोक लग सके।

ये भी पढ़ें एटा में हाइटेंशन लाइन से बड़ा हादसा: ट्यूशन से लौटते समय किशोर झुलसा, एक पैर कटा

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal