एटा में ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से दादा-पोता घायल: स्कूटी हुई क्षतिग्रस्त, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

एटा में ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से दादा-पोता घायल: स्कूटी हुई क्षतिग्रस्त, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। शनिवार की शाम एटा नगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार दादा-पोते को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मंडी समिति निवासी जयवीर सिंह (35 वर्ष) पुत्र गौरी सिंह और उनके 7 वर्षीय नाती दीपू के साथ हुई। बताया गया कि दोनों शनिवार रात करीब 8 बजे स्कूटी से किसी कार्य से एटा की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे गोशाला के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सड़क पर गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दादा-पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया।

घायल जयवीर सिंह ने बताया कि वे अपने नाती के साथ स्कूटी से किसी जरूरी कार्य के लिए एटा आ रहे थे, तभी पीछे से आए ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके का निरीक्षण किया और ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal