मैनपुरी: 20 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, गांव में मचा कोहराम

मैनपुरी: 20 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, गांव में मचा कोहराम

संवाददाता – पंकज मिश्रा

मैनपुरी। घिरौर रोड स्थित लखरपुरा मोड़ के पास एक बाग में शुक्रवार देर शाम एक 20 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पेड़ से लटकता शव देखा तो घटना की सूचना तुरंत परिजनों और पुलिस को दी। मृतक की पहचान अभिषेक पुत्र विमलेश कुमार निवासी सुनमई, थाना बिछमा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अभिषेक शुक्रवार शाम घर से निकला था लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। जब ग्रामीण बाग की ओर गए तो उन्होंने उसका शव पेड़ से लटका देखा। परिजनों का कहना है कि कुछ दिनों पहले अभिषेक एक लड़की के साथ अचानक गायब हो गया था। तब से वह मानसिक तनाव में था। मृतक के चाचा ने आशंका जताई है कि किसी दबाव या साजिश के कारण ही उसने यह कदम उठाया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, और परिजनों के आरोपों की भी गहराई से पड़ताल की जाएगी।

घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal