विज्ञान मेला के दूसरे दिन चमकी बच्चों की प्रतिभा

विज्ञान मेला के दूसरे दिन चमकी बच्चों की प्रतिभा


 पद्मश्री डॉ. एच.सी. वर्मा ने साझा किए विज्ञान के सूत्र

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य

फतेहपुर । जिले में आयोजित क्षेत्रीय विज्ञान मेला-2025 के दूसरे दिन शनिवार को छात्रों ने अपने विज्ञान प्रयोगों और मॉडलों से सबका मन मोह लिया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में दिनभर प्रयोग, प्रदर्शन और विज्ञान प्रश्न मंच का आयोजन हुआ, जिसमें अलग-अलग विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी विधाओं में शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया।सायंकाल कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे पद्मश्री से सम्मानित वैज्ञानिक एवं भौतिक विज्ञानी, आईआईटी कानपुर के पूर्व प्राचार्य डॉ. एच.सी. वर्मा, जिनके आगमन से छात्रों में उत्साह दोगुना हो गया। बच्चों ने उनसे विज्ञान से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सौम्यता और सरलता से उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासा शांत की। इस अवसर पर सीएसआईआर, नई दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मेहरबान सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने बच्चों के नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि “युवा वैज्ञानिक देश का भविष्य हैं, और ऐसे मेले उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण को नई दिशा देते हैं।” कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और वैज्ञानिक जिज्ञासा का माहौल देखने लायक था।

ये भी पढें कबाड़ की गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें