गायत्री परिवार की भव्य शोभायात्रा का कैलोरा में हुआ स्वागत, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

गायत्री परिवार की भव्य शोभायात्रा का कैलोरा में हुआ स्वागत, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

संवाददाता अश्विनी कुमार

हाथरस :गायत्री परिवार की भव्य शोभायात्रा जो मथुरा से चलकर हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी, रविवार को अपने मार्ग में ग्राम कैलोरा पहुंची। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, फूलों और जयघोषों के बीच श्रद्धा एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। गांव कैलोरा सहित आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोग व महिलाएं शोभायात्रा के स्वागत के लिए एकत्र हुए। इस दौरान लोगों ने गायत्री परिवार के संतों एवं कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया और युग निर्माण आंदोलन के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। स्वागत कार्यक्रम का संचालन श्री मुकेश कुमार, प्रमोद सेंगर, राजेंद्र सिंह, कमल सेंगर और जसोदान सिंह आदि ने किया। कार्यक्रम स्थल पर गायत्री मंत्रों की गूंज के साथ वातावरण भक्तिमय बना रहा।

गांववासियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आध्यात्मिक एकता और नैतिक जागृति का संदेश देते हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal