एटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 वारंटी गिरफ्तार, अदालत में पेशी की तैयारी जारी
संवाददाता अमन अहमद।
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने आज बड़ी सफलता हासिल की है। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित मामलों में कानूनी कार्यवाही की जा रही है और उन्हें निर्धारित तिथियों पर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार वारंटियों के नाम व विवरण –
1. नाथूराम पुत्र दौजीराम, निवासी भगवानपुर – वाद संख्या 1178/18, धारा 323/504/506 भा.दं.वि.
2. नेमसिंह पुत्र नाथूराम, निवासी भगवानपुर – वाद संख्या 1178/18, धारा 323/504/506 भा.दं.वि.
3. ज्ञानसिंह पुत्र नाथूराम, निवासी भगवानपुर – वाद संख्या 1178/18, धारा 323/504/506 भा.दं.वि.
4. महाराज सिंह पुत्र नाथूराम, निवासी भगवानपुर – वाद संख्या 1178/18, धारा 323/504/506 भा.दं.वि.
5. आनर सिंह पुत्र चिरौंजीलाल, निवासी गिरौरा – वाद संख्या 9146/22, धारा 323/324/504 भा.दं.वि.
6. प्रेमपाल पुत्र मुंशीलाल, निवासी दूल्हापुर – वाद संख्या 2072/13, धारा 419/420/120बी भा.दं.वि.
7. बन्टू पुत्र अनार सिंह, निवासी हरीसिंहपुर – वाद संख्या 4594/14 व 11925/21, धारा 147/452/323/504/506/384 भा.दं.वि.
8. उमेशचन्द्र पुत्र मटरूलाल, निवासी बाबरपुर – वाद संख्या 13658/24, धारा 60 एक्साइज एक्ट।
9. शेरसिंह पुत्र मनोहर, निवासी गोपालपुर – न0मु0 3230/2012, धारा 147/323/504/506 भा.दं.वि.
10. मौहर सिंह पुत्र मोहनलाल, निवासी छितौनी – वाद संख्या 2843/03, धारा 420 भा.दं.वि.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। सभी वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।
थाना कोतवाली देहात पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का प्रभाव और मजबूत हुआ है।












