सहावर में प्रेमी की निर्मम हत्या से सनसनी, प्रेमिका के परिजनों ने बुलाकर उतारा मौत के घाट

सहावर में प्रेमी की निर्मम हत्या से सनसनी, प्रेमिका के परिजनों ने बुलाकर उतारा मौत के घाट

मंडल संवाददाता अमित चौहान

कासगंज। जनपद कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र के मोहल्ला झंडा में शनिवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक प्रेम प्रसंग ने खूनी रूप ले लिया जब प्रेमिका के परिजनों ने युवक को बुलाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। युवक की चाकुओं से गोद-गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक युवक मोहल्ले की ही एक युवती से प्रेम करता था। दोनों के बीच लंबे समय से संबंध होने की बात सामने आई है। शुक्रवार देर शाम प्रेमिका के परिजनों ने युवक को किसी बहाने से अपने घर बुलाया। वहां पहुँचते ही परिजनों ने उस पर हमला बोल दिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। युवक चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। हमले के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि प्रेमिका ने किसी तरह अपने परिजनों से बचकर घायल प्रेमी को अस्पताल पहुँचाया, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था। मृतक के शरीर पर दर्जनों चाकुओं के निशान पाए गए हैं, जो हत्या की क्रूरता को बयां कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सहावर पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की पुष्टि की है और मामले की गहन जाँच में जुट गई है। क्षेत्र में इस घटना के बाद भारी तनाव व्याप्त है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक और युवती के प्रेम संबंधों को लेकर परिजनों में लंबे समय से तनाव चल रहा था।

थाना प्रभारी सहावर ने बताया कि मामले में आरोपी परिजनों की तलाश की जा रही है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी जानकारी के बिना युवक को बुलाकर सुनियोजित तरीके से हत्या की गई।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया