अतरंजीखेड़ा चौकी को दशकों बाद मिला पहला प्रभारी, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

अतरंजीखेड़ा चौकी को दशकों बाद मिला पहला प्रभारी, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा। मिरहची थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली अतरंजीखेड़ा पुलिस चौकी को आखिरकार दशकों बाद अपना पहला प्रभारी मिल गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एटा श्यामनारायण सिंह ने उपनिरीक्षक अभिषेक तोमर को अतरंजीखेड़ा चौकी का प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की गई है। बताया जा रहा है कि यह पुलिस चौकी तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में घोषित हुई थी, लेकिन अब तक यहां किसी पूर्णकालिक प्रभारी की तैनाती नहीं की गई थी। लंबे इंतजार के बाद पहली बार चौकी प्रभारी की नियुक्ति होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र के समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामसुंदर मिश्रा ने एसएसपी श्यामनारायण सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चौकी प्रभारी की तैनाती से स्थानीय स्तर पर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण होगा और पुलिस की कार्यप्रणाली भी और मजबूत होगी।

ग्रामीणों ने भी उम्मीद जताई है कि अब क्षेत्र में गश्त और पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार आएगा, जिससे शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें