एटा सैनिक पड़ाव में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप

एटा सैनिक पड़ाव में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा।
कोतवाली नगर क्षेत्र के सैनिक पड़ाव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। अचानक शव मिलने से क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

मामला: सैनिक पड़ाव, कोतवाली नगर क्षेत्र, एटा
पुलिस कार्रवाई: शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा, पहचान कराने का प्रयास जारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें