एटा-अलीगंज मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: बेटे से मिलने जा रहे युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

एटा-अलीगंज मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: बेटे से मिलने जा रहे युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

संवाददाता – धर्मेंद्र चौहान

एटा। जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अलीगंज मार्ग पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार मेक्स पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल एंबुलेंस की मदद से एटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में घायल हुए युवक की पहचान अंशुल पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम मधुपुरा, थाना मलावन, एटा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंशुल अपने बच्चे से मिलने मेट्रो हॉस्पिटल जा रहे थे, तभी पमास भट्टा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात थाना प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप और बाइक दोनों को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, लेकिन गति पर नियंत्रण के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। लोग प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal