एटा में दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे अमीन की मौके पर मौत, आठ माह पहले हुई थी शादी

एटा में दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे अमीन की मौके पर मौत, आठ माह पहले हुई थी शादी

संवादाता अमन अहमद।

एटा। सोमवार सुबह एटा जिले के मारहरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कासगंज तहसील में तैनात अमीन की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कासगंज जनपद के थाना ढोलना निवासी लोकेश (30 वर्ष), पुत्र श्याम बाबू, अपनी अपाचे बाइक से कासगंज ड्यूटी के लिए जा रहे थे। मारहरा-पिवारी मार्ग पर नगला ककरेट मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि लोकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर के बाद वाहन चालक फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार, लोकेश की ससुराल मारहरा कस्बे के मोहल्ला मीरा की सराय में है। बीते दिनों उनकी छोटी साली का निधन हो गया था, जिसके चलते वे कुछ दिनों से यहीं रुके हुए थे और रोजाना कासगंज ड्यूटी के लिए अप-डाउन कर रहे थे।

मृतक लोकेश की शादी मात्र आठ माह पहले हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें