मैनपुरी में रोडवेज बस और कार की भिड़ंत: तीन लोग गंभीर रूप से घायल, बड़ा हादसा टला

मैनपुरी में रोडवेज बस और कार की भिड़ंत: तीन लोग गंभीर रूप से घायल, बड़ा हादसा टला

संवाददाता – पंकज मिश्रा, मैनपुरी

मैनपुरी। जिले के बेवर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा फोर्ट डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने छिबरामऊ से बेवर की ओर जा रही एक ऑल्टो कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में रूपनगर निवासी विपिन कुमार, उनकी पत्नी संध्या यादव और बहन सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कार में सवार पुत्र देवांश अक्ष और रिश्तेदार रामानंद बाल-बाल बच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी बेवर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल मैनपुरी रेफर कर दिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक अत्यधिक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और ब्रेक लगाते समय नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि कार में बच्चे आगे बैठे होते, तो परिणाम और भयावह हो सकता था।

फिलहाल पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू कर दिया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal