मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 619 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 22 मुस्लिम जोड़ों के हुए निकाह रेनू गौड़ बोलीं – जरूरतमंद परिवारों के लिए यह एक सामाजिक उत्सव

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 619 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 22 मुस्लिम जोड़ों के हुए निकाह
रेनू गौड़ बोलीं – जरूरतमंद परिवारों के लिए यह एक सामाजिक उत्सव

संवादाता अमन अहमद।

एटा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को जीआईसी ग्राउंड एटा में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 619 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इनमें 22 मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे, जिनका निकाह मौलवियों द्वारा कुरान की आयतें पढ़कर कराया गया। हिंदू जोड़ों के विवाह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सात फेरे कराए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने कहा कि यह आयोजन केवल विवाह समारोह नहीं, बल्कि जरूरतमंद और गरीब परिवारों के लिए एक सामाजिक उत्सव है। उन्होंने जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं और सहयोग के लिए सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि जिले में 417 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन पंजीकरण बढ़कर 619 तक पहुंच गया। प्रशासन की ओर से सभी जोड़ों के लिए गृहस्थी का सामान, भोजन और बैठने की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई।

मौलवी अब्दुल अज़ीज़ ने कहा कि गरीब परिवारों की बेटियों के निकाह कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 35 से 40 मुस्लिम कन्याओं के निकाह संपन्न हुए। समारोह में हर्षोल्लास और सामूहिक एकता का भाव देखने को मिला।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया