शौच के लिए निकले व्यक्ति पर हमला: एटा के केला गांव में नामजद आरोपियों ने की मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती

शौच के लिए निकले व्यक्ति पर हमला: एटा के केला गांव में नामजद आरोपियों ने की मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के केला गांव में मंगलवार सुबह शौच के लिए निकले एक व्यक्ति पर नामजद आरोपियों ने हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसका उपचार जारी है।जानकारी के मुताबिक, केला गांव निवासी जयसिंह (55) पुत्र मलिखान सिंह सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे कुछ नामजद लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में जयसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को एटा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। घायल की पत्नी मांकुंती ने बताया कि उनके पति पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। नामजद आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal