भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती पर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा।

भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती पर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

पट्टी क्षेत्र में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।।हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु ने धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए समय-समय पर विभिन्न अवतार लिए। उनके प्रमुख दशावतारों में मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि अवतार शामिल हैं।। इनमें भगवान परशुराम को छठा अवतार माना जाता है, जिन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर धर्म की स्थापना का संदेश दिया। वे ब्राह्मण कुल में जन्मे एकमात्र ऐसे अवतार हैं, जिन्होंने शस्त्र और शास्त्र दोनों का संतुलन स्थापित किया।। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शोभायात्रा उड़ैयाडीह से प्रारंभ होकर पट्टी कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण करेगी और अंत में हनुमान मंदिर पर पहुंचकर भंडारे के साथ संपन्न होगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गाजे-बाजे और जयघोष के साथ शामिल होंगे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।।

शोभायात्रा को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है।।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने आयोजकों के साथ बैठक कर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।। यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal