Aligarh: राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, साथी फरार

अलीगढ़ में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, साथी फरार

अलीगढ़: थाना हरदुआगंज क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक युवक को राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी युवक मोर को मारकर ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। इस दौरान उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हरदुआगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पकड़े गए युवक की पहचान काजिम के रूप में हुई है, जो शाहजमल इलाके का निवासी बताया जा रहा है।

राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मोर का शिकार न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि यह देश के गौरव पर चोट है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार साथियों की तलाश जारी है। वन विभाग को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें Lucknow: साली से आशिकी में रोड़ा बनी पत्नी, पति ने ईंट से कुचलकर ली जान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें