तहसील सदर में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

तहसील सदर में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

संवादाता अमन अहमद।

एटा, 15 मई। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसील सदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने देर रात ग्राम मोहम्मदपुर, थाना मलावन क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध मिट्टी खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन और मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद दोनों वाहनों को थाना मलावन के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है। प्रशासन को सूचना मिली थी कि ग्राम मोहम्मदपुर क्षेत्र में बिना अनुमति मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा है। सूचना मिलते ही तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और औचक निरीक्षण किया। प्रशासनिक टीम को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि टीम ने मौके से खनन में प्रयुक्त मशीन और वाहन को कब्जे में लेने में सफलता प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन को लेकर शासन स्तर से लगातार सख्ती बरती जा रही है। बिना अनुमति खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि राजस्व हानि और पर्यावरणीय नुकसान को रोका जा सके। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी प्रकार का खनन कार्य बिना सक्षम अनुमति के नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति या समूह अवैध खनन में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध खनन की गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

वृद्ध आश्रम में मिठाई एवं वस्त्र वितरित कर वहां रहने वाले लोगों के साथ खुशियां बांटने का छोटा सा प्रयास किया,श्री अमरदीप कुमार मौर्या, एसीपी अंकुर विहार ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद व श्रीमती शुचिता सिंह, एसीपी अपराध द्वारा