एटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जैथरा-जसरथपुर में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश दबोचे, एक घायल।

एटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जैथरा-जसरथपुर में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश दबोचे, एक घायल।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जनपद में अपराध और बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को गुरुवार देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना जैथरा और थाना जसरथपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज एटा में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक संयुक्त टीम ग्राम धरौली रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस टीम को देखकर अचानक बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस को शक होने पर टीम ने उनका पीछा शुरू किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें अरमान नामक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से पकड़ लिया, जबकि उसके साथी शकील को घेराबंदी कर कुछ दूरी पर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरमान पुत्र महबूब और शकील पुत्र गुलाब निवासी ग्राम देवराई थाना कुरावली, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस .315 बोर, 3500 रुपये नकद और बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई।पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने अपने साथी रफीक के साथ मिलकर जसरथपुर क्षेत्र में महिला से कुंडल लूटने की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा जैथरा क्षेत्र में भी महिला के साथ मारपीट कर बैग लूटने का प्रयास किया गया था। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ ट्रैफिक संजय सिंह और कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष जैथरा रितेश ठाकुर, थानाध्यक्ष जसरथपुर विजय सिंह और स्वाट टीम प्रभारी श्रवण कुमार निगम अपनी टीमों के साथ सक्रिय रहे। पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें