प्रतापगढ़ बाबागंज उतरार से गोगहर तक सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

प्रतापगढ़ बाबागंज उतरार से गोगहर तक सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

कुंडा/प्रतापगढ़। बाबागंज विकास खंड की ग्राम पंचायत उतरार को गोगहर वार्ड से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। अब इस मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया के प्रयास तथा बाबागंज विधायक विनोद सरोज के प्रस्ताव से इस सड़क के निर्माण को मंजूरी मिली है। लोक निर्माण विभाग ने लगभग 61 लाख रुपये की लागत से 1300 मीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की है, उल्लेखनीय है कि उतरार के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व व्यापार मंडल अध्यक्ष हीरागंज विनोद यादव पिछले दो वर्षों से इस मार्ग को पक्की सड़क के रूप में परिवर्तित कराने के लिए लगातार प्रयासरत थे।इस मार्ग के स्वीकृत होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव, पूर्व बीडीसी राम सुमेर पाल, बीडीसी घनश्याम सरोज, बीडीसी शिव बहादुर सरोज, परमेश्वर यादव, केशलाल मौर्य, अमित मौर्य, विकास सरोज, धीरेन्द्र यादव, जगदीश सरोज, संजय गौतम, अनिल सरोज, अतीश शुक्ला सहित अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राइजिंग प्रतापगढ़ सोसाइटी की प्रथम बैठक सम्पन्न

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें