“IPL सट्टे के काले खेल पर बेमेतरा पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार: 10 सटोरिए गिरफ्तार, लाखों का नेटवर्क ध्वस्त!”

“IPL सट्टे के काले खेल पर बेमेतरा पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार: 10 सटोरिए गिरफ्तार, लाखों का नेटवर्क ध्वस्त!”

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा में ऑनलाइन IPL सट्टे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 स्क्रीन टच मोबाइल, नगदी राशि और सट्टा संचालन में उपयोग किए जा रहे उपकरण जब्त किए हैं। कुल जब्ती लगभग 2 लाख 35 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 06 मई 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक मोबाइल के माध्यम से IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं और लोगों से पैसे लगवा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बीटीआई ग्राउंड क्षेत्र में दबिश दी। मौके पर आरोपी महेंद्र सोनी को मोबाइल के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने कई अन्य लोगों के नाम उजागर किए, जिसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में महेंद्र सोनी, भोजराम साहू उर्फ भोजू, अरविंद वर्मा, राहुल वर्मा, राजेश वर्मा, गिरधारी वर्मा, संजय मिश्रा, गौरव वर्मा, तुरकंट विनायक साहू और नीलेश साहू शामिल हैं। सभी आरोपी बेमेतरा शहर के विभिन्न वार्डों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टा खेलने और खिलाने में उपयोग किए जा रहे 10 मोबाइल फोन जब्त किए हैं जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 95 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा 40 हजार रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। इस पूरी कार्रवाई को जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन सट्टा युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहा है और ऐसे अवैध नेटवर्क पर लगातार नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर ऑनलाइन जुआ और सट्टे के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सोनल ग्वाला सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद अवैध सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों में डर का माहौल देखा जा रहा है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित

वृद्ध आश्रम में मिठाई एवं वस्त्र वितरित कर वहां रहने वाले लोगों के साथ खुशियां बांटने का छोटा सा प्रयास किया,श्री अमरदीप कुमार मौर्या, एसीपी अंकुर विहार ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद व श्रीमती शुचिता सिंह, एसीपी अपराध द्वारा