भाभी की बहन से इश्क लड़ाना पड़ा महंगा, युवक को परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला
बागपत (उत्तर प्रदेश): प्रेम संबंध में शादी की ख्वाहिश लेकर गया युवक मौत के मुंह में चला गया। बागपत जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को भाभी की बहन से प्रेम करना इतना भारी पड़ा कि उसे जान से हाथ धोना पड़ा।
मृतक की पहचान अनिल (26) के रूप में हुई है, जो मुज़फ्फरनगर के इटावा गांव का निवासी था। अनिल ने अपने भाई की साली से प्रेम संबंध बनाए थे, जो कभी उसके घर पर रहकर पढ़ाई कर चुकी थी। इसी दौरान दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं।
अनिल शादी का प्रस्ताव लेकर लड़की के घर बागपत पहुंचा था, लेकिन वहां हालात अचानक बिगड़ गए। बातचीत के दौरान कहासुनी हुई और लड़की के परिजनों ने गुस्से में आकर अनिल को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया। वह तड़प-तड़प कर लड़की के घर की दहलीज पर ही दम तोड़ बैठा।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।
प्रेम की चाहत में गई जान – बागपत की यह वारदात चर्चा का विषय बनी हुई है।
ये भी पढ़ें Dainik Chakra का WhatsApp चैनल – खबरों का भरोसेमंद साथी












