मेरठ पुलिस में बड़ी कार्रवाई: महिला दरोगा समेत 3 निलंबित, 3 को चेतावनी

मेरठ पुलिस में बड़ी कार्रवाई: महिला दरोगा समेत 3 निलंबित, 3 को चेतावनी

डिप्टी स्टेट ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चौहान

अविनाश पांडेय ने पुलिस विभाग में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। लगातार मिल रही शिकायतों और कार्यों की समीक्षा के बाद एक महिला उप निरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया, जबकि तीन अन्य को कड़ी चेतावनी देकर सुधार का मौका दिया गया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में कंकरखेड़ा थाने में तैनात उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, टीपीनगर थाने की महिला उप निरीक्षक विस्मिता चौधरी तथा सरधना थाने में तैनात मुख्य आरक्षी दीपक कसाना शामिल हैं। बताया गया है कि इन सभी पर ड्यूटी के प्रति लापरवाही, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, विवेचनाओं में शिथिलता बरतने और अभियुक्तों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न करने जैसी गंभीर शिकायतें थीं। शिकायतों की जांच और समीक्षा के बाद एसएसपी ने तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। वहीं दूसरी ओर कुछ पुलिसकर्मियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। इन पर प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही, जनसुनवाई की शिकायतों का समयबद्ध समाधान न करने तथा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत जारी एसओपी का पालन न करने के आरोप लगे हैं। चेतावनी पाने वालों में नौचंदी थाना प्रभारी अनूप कुमार सिंह, उप निरीक्षक प्रियंका और उप निरीक्षक पूजा कुमारी शामिल हैं। एसएसपी अविनाश पांडेय की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में कार्य में लापरवाही बरतने वाले अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई जारी रह सकती है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित