मुजफ्फरनगर मंडी में भीषण अग्निकांड: दोने-पत्तल गोदाम धू-धूकर जला, 7 दमकलें 6 घंटे से मोर्चे पर

मुजफ्फरनगर मंडी में भीषण अग्निकांड: दोने-पत्तल गोदाम धू-धूकर जला, 7 दमकलें 6 घंटे से मोर्चे पर

स्टेट ब्यूरो चीफ विष्णु रावत

मुजफ्फरनगर। जनपद के नवीन मंडी स्थल में बुधवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दोने-पत्तल और तिरपाल से भरे एक गोदाम में भीषण आग लग गई। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गेट नंबर-5 के पास स्थित गोदाम में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि आग रात करीब 2 बजे लगी। गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से भी अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाना पड़ा। एफएसओ रामकिशोर यादव के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना, खतौली और जानसठ समेत कई पेपर मिलों से मंगाए गए करीब 7 फायर टेंडर लगातार आग बुझाने में जुटे रहे। आग इतनी भयानक थी कि दमकल कर्मियों को गोदाम के भीतर पहुंचने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से दीवार तक तोड़नी पड़ी।करीब 6 घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बावजूद दमकल विभाग आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटा रहा। शुरुआती अनुमान के अनुसार इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी और लोग मौके पर जमा हो गए। आग की भयावह लपटों और लगातार उठते धुएं के कारण आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फायर विभाग मामले की जांच में जुट गया है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की