एटा पुलिस की बड़ी कामयाबी: अलीगंज व जैथरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 04 शातिर चोर गिरफ्तार
संवाददाता योगेन्द्र सिंह थाना अलीगंज पुलिस एवं थाना जैथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण (अनुमानित कीमत करीब 04 लाख रुपये), 84,000 रुपये नकद, चोरी में प्रयुक्त आला-नकब, तथा अवैध असलहा बरामद किया है।
बरामदगी का विवरण:
02 अवैध तमंचा (315 बोर)
02 जिंदा कारतूस (315 बोर)
02 इन्वर्टर
01 बैटरी
01 गैस सिलेंडर
घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल
आला नकब:
03 पेंचकश
01 कुंडी काटने की रिंच
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके थे। बरामद सामान के आधार पर अन्य घटनाओं के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है।
जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।












