जी.आर.पी पुलिस की बड़ी सफलता, 300 गुमशुदा मोबाइल बरामद

जी.आर.पी पुलिस की बड़ी सफलता, 300 गुमशुदा मोबाइल बरामद,

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत लखनऊ जी.आर.पी पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 300 गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख से 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस सफलता को जी.आर.पी पुलिस के इतिहास की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश से ट्रेस कर रिकवर किए गए। ये मोबाइल फोन रेल यात्रा के दौरान यात्रियों के चोरी हो गए थे या कहीं गुम हो गए थे। लंबे समय से अपने मोबाइल की तलाश कर रहे यात्रियों को जब उनके फोन वापस मिले, तो उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

मोबाइल वितरण कार्यक्रम जी.आर.पी पुलिस लाइन में आयोजित किया गया, जहां सभी संबंधित यात्रियों को बुलाकर पुलिस अधीक्षक जी.आर.पी एवं उनकी टीम ने मोबाइल फोन विधिवत रूप से सौंपे। यात्रियों ने पुलिस की इस सराहनीय पहल के लिए धन्यवाद जताया और कार्यप्रणाली की प्रशंसा की।

पुलिस अधीक्षक जी.आर.पी ने बताया कि आधुनिक तकनीक और सर्विलांस की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें बरामद किया गया। इस कार्रवाई से न केवल यात्रियों का विश्वास पुलिस पर मजबूत हुआ है, बल्कि अपराधियों में भी कानून का भय पैदा हुआ है।

जी.आर.पी पुलिस की इस बड़ी सफलता से यह स्पष्ट है कि तकनीक के सही उपयोग से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है और आम जनता को त्वरित न्याय व राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें CO पर अभद्र भाषा और धमकी देने का आरोप, महिलाओं व पत्रकारों से दुर्व्यवहार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal