भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शशिकांत तिवारी जनसत्ता दल में हुए शामिल

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शशिकांत तिवारी जनसत्ता दल में हुए शामिल

राजा भइया की हिंदुत्व विचारधारा से प्रभावित होकर दर्जनों समर्थकों के साथ जनसत्ता दल में किया जुड़ाव,

कुंडा प्रतापगढ़। हीरागंज के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शशिकांत तिवारी रोमी ने अपने समर्थकों के साथ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने रविवार को राजधानी लखनऊ में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया से मुलाकात करके पार्टी में शामिल हो गए हैं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए शशिकांत तिवारी रोमी ने कहा कि वह राजा भइया की हिंदुत्व विचारधारा से प्रभावित होकर जनसत्ता दल में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजा भइया देश में सनातन धर्म को मजबूती प्रदान करने के लिए एक मजबूत आवाज हैं। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे क्षेत्र की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी आज पूरे देश में आवाज बुलंद कर रही है और निश्चित तौर पर 2027 में सत्ता में रहेगी। उन्होंने कहा कि हम राजा भइया के नेतृत्व में काम करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे।भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शशिकांत तिवारी जनसत्ता दल में हुए शामिल

शशिकांत तिवारी रोमी ने राजा भइया को राम दरबार की फोटो भेंट की और अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। राजा भइया ने शशिकांत रोमी और उनके समर्थकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।शशिकांत तिवारी रोमी बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के राजापुर ग्राम पंचायत के निवासी हैं और उनका बाबागंज क्षेत्र में अच्छा प्रभाव है। उनकी हिंदुत्व विचारधारा के कारण हिंदू समुदाय में उनकी अच्छी प्रतिष्ठा है।

उनके समर्थकों का मानना है कि उनके जनसत्ता दल में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस दौरान शिक्षक शिवाकांत त्रिपाठी संदीप, आशीष तिवारी, आनंद शुक्ला, मोहित द्विवेदी, जिलाजीत मिश्रा, शिवम मिश्रा, विपिन शुक्ला अनिल, रामकुमार, विनीत पांडेय,आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें इंग्लैंड में चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भारत ने की बराबर

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए