यूजीसी कानून के विरोध में भाजपा के मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा पार्टी पदाधिकारियों पर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप

यूजीसी कानून के विरोध में भाजपा के मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा पार्टी पदाधिकारियों पर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप

संवाददाता पवन सूर्यवंशी नवाबगंज फर्रुखाबाद

नवावगंज,फर्रुखाबाद। यूजीसी कानून को लेकर भारतीय जनता पार्टी के भीतर असंतोष सामने आया है। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के अचरा मंडल में भाजपा को उस समय झटका लगा, जब मंडल महामंत्री शिवम सिंह ने यूजीसी कानून के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। शिवम सिंह ने यह इस्तीफा जिला अध्यक्ष, फर्रुखाबाद को संबोधित पत्र के माध्यम से दिया। पत्र में उन्होंने स्पष्ट लिखा है कि पार्टी के कुछ पदाधिकारी यूजीसी कानून को लागू कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जिसे देखते हुए वे अपने पद पर बने रहना उचित नहीं समझते। इस्तीफे के पत्र में शिवम सिंह ने यह भी उल्लेख किया है कि वे अब भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होंगे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ पदाधिकारी उनके साथ सामूहिक इस्तीफा देने को मजबूर हो रहे हैं। पत्र के साथ जिन पदाधिकारियों के नाम दर्ज किए गए हैं, उनमें— अमित प्रताप सिंह – बूथ अध्यक्ष (415),रामलखन – बूथ अध्यक्ष (416),अभिषेक सिंह – मंडल उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा अचरा शामिल हैं। पत्र पर इन पदाधिकारियों के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं।इस घटनाक्रम के बाद अचरा मंडल और अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन के भीतर हलचल मच गई है। यूजीसी कानून को लेकर उठ रही आवाज़ें अब पार्टी के अंदरूनी स्तर तक पहुंचती दिख रही हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि यूजीसी कानून को लेकर पार्टी के भीतर असंतोष इसी तरह सामने आता रहा, तो इसका असर संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर पड़ सकता है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal