फर्जी हाजिरी और मिड-डे मील में गड़बड़ी से हड़कंप, बीएसए ने कंपोजिट विद्यालय को जारी किया नोटिस

फर्जी हाजिरी और मिड-डे मील में गड़बड़ी से हड़कंप, बीएसए ने कंपोजिट विद्यालय को जारी किया नोटिस

संवाददाता: आयशा अल गजल

सुल्तानपुर। जिले के बल्दीराय क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय में अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। विद्यालय में फर्जी हाजिरी और मिड-डे मील योजना में गड़बड़ी पाए जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार बीएसए कार्यालय को विद्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर ऑनलाइन शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी बल्दीराय ने 24 फरवरी को सुबह करीब 11:30 बजे विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण रिपोर्ट के मुताबिक विद्यालय में कुल 203 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन मौके पर केवल 119 छात्र ही उपस्थित मिले। इसके अलावा शिक्षक विनोद कुमार और सहायक अध्यापक मुन्नलाल शर्मा भी निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।
जांच में मिड-डे मील योजना में भी गड़बड़ी सामने आई। भोजन पंजिका में छात्रों की वास्तविक संख्या दर्ज नहीं थी और रजिस्टर में दर्ज उपस्थिति तथा मौके पर मिली उपस्थिति में बड़ा अंतर पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार फरवरी माह की 9, 10 और 11 तारीख को रजिस्टर में क्रमशः 148, 142 और 146 छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई थी, जबकि वास्तविक उपस्थिति इससे काफी कम पाई गई।
शिक्षा विभाग का मानना है कि छात्रों की संख्या बढ़ाकर दर्ज करने से मिड-डे मील और अन्य सरकारी योजनाओं के बजट में गड़बड़ी की आशंका रहती है, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की संभावना बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने विद्यालय के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया