दीवानगंज–जामताली मार्ग पर झाड़ियों की सफाई, हादसों के खतरे से लोगों को मिलेगी राहत

दीवानगंज–जामताली मार्ग पर झाड़ियों की सफाई, हादसों के खतरे से लोगों को मिलेगी राहत

संवाददाता शिक्षा तिवारी

प्रतापगढ़। विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम के अंतर्गत दीवानगंज बाजार से जामताली बाजार को जोड़ने वाली सड़क के किनारे उगी झाड़ियों की आखिरकार साफ-सफाई करा दी गई है। लंबे समय से इन झाड़ियों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
सड़क के दोनों ओर झाड़ियां इतनी घनी हो गई थीं कि सड़क का किनारा पूरी तरह ढक गया था। इससे आए दिन छोटे-बड़े हादसों की आशंका बनी रहती थी। खासकर रात के समय और तीखे मोड़ों पर वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते थे, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता था।
स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायतों के बाद अब सड़क किनारे फैली झाड़ियों की सफाई कराई गई है।
झाड़ियों की कटाई के बाद अब सड़क चौड़ी और साफ दिखाई देने लगी है, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को काफी राहत मिली है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस कदम से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना काफी कम हो जाएगी और आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित हो सकेगा।
इस संबंध में एडीओ पंचायत मदन मोहन ने बताया कि क्षेत्रीय नागरिकों की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए सफाई कर्मचारियों के माध्यम से झाड़ियों की कटाई का अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सड़क किनारे नियमित रूप से सफाई कराई जाएगी।
स्थानीय नागरिकों ने इस कार्य के लिए संबंधित विभाग और सफाई कर्मियों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि आगे भी इसी तरह जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal