दिनांक: 06 जून 2026,पद्म पुरस्कार 2027 हेतु आवेदन आमंत्रित, 15 जून तक करें आवेदन

दिनांक: 06 जून 2026,पद्म पुरस्कार 2027 हेतु आवेदन आमंत्रित, 15 जून तक करें आवेदन

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद।जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री संदीप चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि भारत सरकार द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी 2027 के अवसर पर देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री एस.पी. गोयल द्वारा जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित निर्देशों के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों, समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान तथा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए योग्य व्यक्तियों के नामांकन/संस्तुतियां आमंत्रित की गई हैं। जनपद गाजियाबाद के ऐसे पात्र एवं इच्छुक नागरिक, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और पद्म पुरस्कारों हेतु आवेदन करना चाहते हैं, वे निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या 110-111, गाजियाबाद से प्राप्त किए जा सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र 15 जून 2026 तक कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया है, ताकि उनके नामों पर पद्म पुरस्कारों हेतु विचार किया जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें