राशन वितरण के दौरान कोटेदार पर जानलेवा हमला।मशीन तोड़ी, चार घायल एक की हालत गंभीर।

राशन वितरण के दौरान कोटेदार पर जानलेवा हमला।मशीन तोड़ी, चार घायल एक की हालत गंभीर।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी तिलहर शाहजहांपुर

रविवार क्षेत्र के गांव धनेला में रविवार दोपहर सरकारी राशन वितरण के दौरान विवाद के बाद कोटेदार पर एक युवक ने साथियों के साथ कोटेदार पर हमला कर दिया हमलावरों ने राशन वितरण में लगी मशीन को भी तोड़ डाला। घटना में कोटेदार, उसका भाई, भाभी और भतीजा समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भिजवाया, जहां भतीजे की हालत गंभीर देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गांव धनेला निवासी कोटेदार हरीश शर्मा रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे अपनी सरकारी राशन की दुकान पर राशन वितरण कर रहे थे। दुकान पर काफी भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान गांव का युवक रुदन अली वहां पहुंचा और सबसे पहले राशन देने की मांग करने लगा। कोटेदार द्वारा क्रम से राशन देने और कुछ देर इंतजार करने को कहने पर वह आगबबूला हो गया।आरोप है कि रुदन अली ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और धारदार हथियार से कोटेदार पर हमला कर दिया। इस दौरान राशन वितरण करने वाली मशीन को भी तोड़ दिया गया। शोर-शराबा सुनकर बचाव में आए कोटेदार के भाई राजेंद्र, भाभी नन्ही देवी और भतीजा संजीत भी हमलावरों के निशाने पर आ गए। मारपीट में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर दरोगा नितिन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने भतीजे संजीत की हालत गंभीर देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि मामले में रुदन अली और फिरोज समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

घटना की जांच की जा रही है, तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें