प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को जनपद न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। में आगामी 09 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनपद न्यायाधीश श्री राजीव कमल पाण्डेय द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय सहित कुंडा, लालगंज एवं अन्य बाह्य न्यायालयों में किया जाएगा, जहां विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कराया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से दीवानी, फौजदारी, पारिवारिक, मोटर दुर्घटना, बैंक ऋण, विद्युत, राजस्व एवं अन्य मामलों का त्वरित एवं सरल समाधान किया जाएगा, जिससे आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने अधिक से अधिक लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से कम समय और कम खर्च में मामलों का निस्तारण संभव है। कार्यक्रम में अपर जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) सहित कई न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत — 09 मई 2026
स्थान — जनपद न्यायालय प्रतापगढ़ एवं बाह्य न्यायालय कुंडा, लालगंज आदि।












