जिलाधिकारी महोदय ने जनता दर्शन में अधिकारियों को दिए जन कल्याण एवं जनसुविधाएं हेतु आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी महोदय ने जनता दर्शन में अधिकारियों को दिए जन कल्याण एवं जनसुविधाएं हेतु आवश्यक निर्देश

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

गाजियाबाद। दिनांक: 21/01/2026 कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वार जनसुनवाई की गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा की जा रही जनसुनवाई में प्रार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जन सुनवाई के दौरान नगर निगम, जीडीए, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रार्थियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना व समझा गया। उन्होने प्रार्थियों से जाना कि उनके द्वारा पूर्व में भी इस सम्बंध में कोई प्रार्थना पत्र दिया गया था अथवा नहीं। उन्होने सभी प्रार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का पूर्ण गुणवत्ता के साथ समाधान कराया जायेगा। जिलाधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आयी शिकायतों को शत—प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं। उन्होने कहा कि स्थलीय निरीक्षण योग्य शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं, इसके साथ ही सभी शिकायतों के निस्तारण उपरान्त शिकायतकर्ता से उसका फीडबैक लेना भी सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु अधिकारी सदैव तत्पर रहें। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनता के दर्शन के दौरान जन सुविधाओं के सम्बध में मीडिया बन्धुओं से भी वार्ता की गयी।

इस दौरान एडीएम सिटी श्री विकास कश्यप, एडीएम एल/ए श्री अवनीश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे।

और पढ़ें

केशव कुमार चौधरी, एडि० कमिश्नर मुख्यालय/अपराध एवं श्री अमित कुमार सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद द्वारा थाना लिंक रोड क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित रूप से ‘महिला चौपाल’ का आयोजन

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal