दुर्घटना निर्माणाधीन क्षेत्रों में घटनाओं की रोकथाम हेत सुरक्षात्मक कार्य किए जाएं:DM,श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

दुर्घटना निर्माणाधीन क्षेत्रों में घटनाओं की रोकथाम हेत सुरक्षात्मक कार्य किए जाएं:DM,श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

गाजियाबाद,दिनांक: 22/01/2026।(दुर्घटना संभावित निर्माणाधीन क्षेत्रों में अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य सुनिश्चित किए जाएं) जनपद गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल एवं बहुमंजिला भवनों / इमारतों, सडकों पर खुले गड्ढे, तालाब, पोखर/सीवर, क्षतिग्रस्त डिवाइडर, पुल व अन्य सभी प्रकार के दुर्घटना संभावित क्षेत्र आदि को चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराये जाने के संबंध में जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा आवश्यक दिशा—निर्देश जारी किये गये।अवगत कराना है कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मॉल के बेसमेट में जलभराव के कारण हुई मृत्यु की घटना सचेत करती है कि जनपद गाजियाबाद में भी अपूर्ण व निर्माणाधीन मॉल/बहुमंजिला भवन/इमारत/पुल/सडक, खुली सरचना आदि तथा सड़कों पर खुले गड्‌ढे /सीवर / नाले/ तालाब पोखर व क्षतिग्रस्त डिवाइडर आदि के कारण भविष्य में इस प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। जिस कारण जनपद में आवासीय /व्यवसायिक गवन / मॉल/बहुमंजिला इगारते/खुली संरचना, निर्माणाधीन /क्षतिग्रस्त पुल/सडक/डिवाइडर एवं अन्य सभी प्रकार के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र आदि का सम्बंधित विभागों द्वारा कड़ाई से निरीक्षण किया जाना आवश्यक है।इस प्रकार की भविष्य में घटना घटित होने की सम्भावना को रोके जाने हेतु आवश्यक है कि जनपद में इस प्रकार के स्थानों/क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया जाय। तत्क्रम में आपको निर्देशित किया जाता है कि आप अपने-अपने विभाग द्वारा स्वीकृत योजनाओं से सम्बन्धित एवं ऐसे सभी स्थलों एवं क्षेत्र में विद्यमान सभी स्थलों का चिन्हांकन कर उन्हें सूचीबद्ध करते हुए, उनपर दुर्घटना रोके जाने हेतु उपाय सम्बन्धित कार्यवाही कर विववरण दिनांक 25.01.2026 तक प्रत्येक दशा में कार्यालय जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को प्रत्येक दशा में निम्नाकित प्रारूप पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। विभाग का नाम दुर्घटना संभावित संरचना का विवरण (प्रकार/पता) प्रस्तावित कार्यवाही का विवरण बैठक में चिन्हित स्थलों / इमारतों को सुरक्षा मानको के दृष्टिगत आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आपके साथ विचार-विमर्श किया जायेगा। इसके अतिरिक्त अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित कार्ययोजना भी तैयार कर दिनांक 30 जनवरी 2026 तक अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध करायेंगे।अतः उपरोक्तानुसार समयबद्ध रूप से कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें ताकि जनपद में किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। उक्त निर्देशों/कार्यवाही उपरान्त आपके क्षेत्र में अथवा आपके विभाग की योजना में इस प्रकार के स्थल पाये जाते है, जिनसे दुर्घटना सम्भावित हो, प्रतिकूल संज्ञान लेते हुए, सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

अतः उपरोक्त निर्देशो को गम्भीरता से लेते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करें। किसी प्रकार की लापरवाही / शिथिलता अक्षम्य होगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया