फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर: फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर: (सू0वि0)। जनपद में चल रहे फॉर्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) विशेष अभियान का जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत फतेउल्लाहपुर एवं सहेड़ी पहुंचकर रजिस्ट्री कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंचायत सचिव और लेखपाल से मृतक एवं भूमिहीन किसानों के विवरण की जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी पात्र छूटे किसानों की ई-केवाईसी एवं भू-अभिलेख सत्यापन (खतौनी-आधार लिंकिंग) समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य कृषि योजनाओं जैसे केसीसी एवं फसल बीमा का लाभ मिल सके।

उन्होंने ग्राम सचिवालयों और पंचायत भवनों में पहुंचकर लंबित मामलों का त्रुटिरहित निस्तारण शीघ्र करने पर जोर दिया। साथ ही किसानों से अपील की गई कि वे आधार कार्ड, बैंक पासबुक और खतौनी लेकर जन सेवा केंद्र या कृषि समन्वयक के पास जाकर किसान आईडी बनवाएं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि आधार और खतौनी में नाम अलग-अलग है तो पहले उसे सही कराना अनिवार्य है, अन्यथा रजिस्ट्री अमान्य मानी जाएगी। साथ ही खतौनी का आधार से ई-केवाईसी सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि केवल पात्र लाभार्थियों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर, नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

— सदर रिपोर्टर: अजय कुमार

ये भी पढ़ें गाजीपुर: आंगनबाड़ी केंद्रों पर लटके ताले, ग्रामीणों में रोष

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal