जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं, निरंतर समान शिकायतों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा—निर्देश जारी

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं, निरंतर समान शिकायतों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा—निर्देश जारी

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

दिनांक:06मई2026गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की गई। जन सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा अधिकारियों को शासन के मंशा अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने तथा जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिया गया।जनता दर्शन में निरंतर प्राप्त होने वाली शिकायतों, समस्याओं और निवेदनों के निस्तारण एवं निवारण के क्रम में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा आवश्यक दिशा—निर्देशित दिए गये। दिव्यांगजन कल्याण विभाग: जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया, जनपद में दिव्यांगजनों का चिन्हिकरण किया जाएं और उन्हें पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ई—वाईकिल सहित संचालित योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाएं। इस सम्बंध में यदि किसी विभाग द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है तो उसके लिए हमें अवगत कराएं।शस्त्र लाईसेंस (विरासत): जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने विरासत के आधार पर आवेदित शस्त्र लाइसेंस आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाने हेतु निर्देशित किया। कहा कि विरासत के आधार पर आवेदित शस्त्र लाइसेंस आवेदनों के सम्बन्ध में आवेदक किसी भी कार्यदिवस में शस्त्र अनुभाग, कलेक्ट्रेट गाजियाबाद में सम्पर्क कर सकते है तथा शस्त्र लाइसेंस सम्बन्धी प्रकरणों में किसी भी प्रकार की शिकायत/असुविधा होने पर अधोहस्ताक्षरी से सम्पर्क किया जा सकता है।अवैध कब्जा/भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान: जिलाधिकारी महोदय द्वारा लोनी क्षेत्र से प्राप्त हो रही भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिसके क्रम में जिलाधिकारी महोदय और कमिश्नर महोदय द्वारा संयुक्त टीम गठित करते हुए लोनी को अवैध कब्जाधारियों/भूमाफियाओं से निजात दिलाने के लिए अभियान के तहत कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। इस टीम में एडीएम एल/ए, एसडीएम लोनी, एसीपी लोनी, एसीपी अंकुर विहार, एसीपी ट्रोनिका सिटी हैं। यू0पी0नेडा, पीएम सूर्य घर योजना: जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारी यूी0पी0नेड़ा सहित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया की जनकल्याण, पर्यावरण हित में चलाई जा रही पीएम सूर्य घर योजना का अधिक से अधिक प्रचार—प्रसार किया जाएं और प्रत्येक परिवार को इस योजना से आच्छांदित करने का हर सम्भव प्रयास किया जाएं। इस योजना के तहत लोगों को केन्द्र व राज्य सरकार से सब्सिडी भी प्राप्त होगी।नियोजन विभाग (फैमिली आईडी): जिलाधिकारी महोदय ने सम्बंधित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया यदि फैमिली आईडी बनवाने रह गयी है तो उस पर विशेष ध्यान दिया जाएं, यह योजना जन कल्याण एवं जनहित में है जनता में इसके प्रति जागरूकता लाई जाएं। जिससे वह इस योजना के महत्व को समझते हुए लाभ प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि उक्त कार्य युद्ध स्तर पर किये जाएं, उक्त से सम्बंधित किसी भी व्यक्ति को असुविधा का सामना ना करना पड़ें। ऐसा कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जायेगा जिससे सरकार की छवि धूमिल हो। अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएं। जनता का उत्पीड़न किसी भी रूप में क्षमा योग्य नहीं हैं।जन दर्शन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें