नोएडा सेक्टर-4 स्थित बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी में आग की घटना में घायलों का जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जिला अस्पताल सेक्टर-39 पहुँचकर जाना हाल

नोएडा सेक्टर-4 स्थित बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी में आग की घटना में घायलों का जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जिला अस्पताल सेक्टर-39 पहुँचकर जाना हाल

समवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

घायलों के उपचार की जानकारी प्राप्त कर सम्बंधित चिकित्सा अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गौतमबुद्धनगर 12 मार्च, 2026
नोएडा सेक्टर-4 स्थित बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी में हुई आग की घटना में घायल हुए लोगों से जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल सेक्टर-39 नोएडा पहुँचकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती सभी घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को सभी घायलों का बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी घायलों का उपचार पूरी संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।  जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अस्पताल प्रशासन को यह भी निर्देश दिए कि घायलों के उपचार से संबंधित समस्त जानकारी समय-समय पर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए, ताकि उपचार की प्रगति पर सतत निगरानी रखी जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी घायलों की स्थिति की जानकारी उनके परिजनों को भी यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाए, जिससे परिवारजनों को किसी प्रकार की असुविधा या अनिश्चितता का सामना न करना पड़े। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यकता अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा निरंतर निगरानी रखी जाए। जिलाधिकारी ने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और सभी घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय राणा, पुलिस के अधिकारीगण एवं सम्बंधित चिकित्सगण उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए